मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मारी; VIDEO:छौंदा टोल टैक्स बैरियर पर हुआ हादसा, ट्रैक्टर सवार दो गंभीर घायल
मुरैना के नेशनल हाईवे-44 पर आज (रविवार) हरियाणा नंबर (HR55 A-067221) की कार छौंदा टोल टैक्स बैरियर पर भुगतान के लिए खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ट्रॉली सवार दो युवक जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल मुरैना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। कार को हुआ भारी नुकसान ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से कार का पीछे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। हादसे के समय टोल पर यातायात रुक गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान सतपाल गुर्जर पिता राम भरोसी (30) और जीतू गुर्जर पिता रमेश गुर्जर (24) के रूप में हुई। दोनों ट्रॉली पर सवार थे और जमीन पर गिर गए। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। पुलिस ने की कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया है और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xOD0mYc
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xOD0mYc
via IFTTT
Comments
Post a Comment