मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रतलाम | जिले में जारी वित्त वर्ष में 94 करोड़ यूनिट बिजली की सप्लाई हुई है। बिजली कंपनी क्षेत्र में आने वाले 15 जिलों में सबसे ज्यादा बिजली की सप्लाई इंदौर में हुई है। इंदौर शहर में 242 करोड़ यूनिट और ग्रामीण वृत्त में 282 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति हुई है। कंपनी की प्रबंध निदेशक रजनसिंह ने बताया कंपनी क्षेत्र के इंदौर एवं उज्जैन राजस्व संभागीय क्षेत्र के सभी 15 जिलों में राज्य शासन के आदेशानुसार गुणवत्ता के साथ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कृषि क्षेत्र के लिए दैनिक 10 घंटे एवं अन्य सभी क्षेत्र के लिए 24 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है। आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सतत फीडबैक लिया जा रहा है। जिले, सर्कल में अधीक्षण यंत्री एवं कंपनी स्तर पर कार्यपालक निदेशक आपूर्ति की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4ASxBd6
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4ASxBd6
via IFTTT
Comments
Post a Comment