मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
बड़वानी में अंजड नगर के श्री खाटू श्याम मन्दिर में उत्पन्ना एकदशी भक्ति भाव के साथ मनाई गई। श्याम मन्दिर में सुबह से भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था, जो देर रात्रि तक चलता रहा। आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से भक्तजन निशान यात्रा भी लेकर पहुंचे। श्यामबाबा को निशान अर्पित किया। वहीं, माता बहनों द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। भजनों व ढोल पर श्रद्धालु जमकर थिरके। मंगलवार अल सुबह से सेवादारों द्वारा श्याम बाबा और मन्दिर में स्थापित भगवान पशुपतिनाथ महादेव व श्री सालासर बालाजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। पण्डित पंकज जोशी द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर आरती की गई। शाम 8 बजे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में श्याम बाबा, पशुपतिनाथ महादेव व श्री सालासर बालाजी हनुमान की संगीतमय महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। आरती पश्चात नवनिर्मित टीनशेड में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजा कर ज्योत प्रज्वलित की गई। इसमें भक्तों ने सूखे खोपरे व गाय के घी की आहुतियां डालीं। वहीं, रात 8.30 बजे भोग लगाकर आरती की गई। दर्शनार्थियों की दिनभर भीड़ लगी रही।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qCHyobk
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qCHyobk
via IFTTT
Comments
Post a Comment