मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
सागर में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या:ट्रैक्टर रिपेयर कराकर लौट रहा था घर, पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप
सागर के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ारी के पास बुधवार रात चलती बाइक पर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों ने पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। स्थितियों को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। सीने और पेट के बीच में गोली लगी युवक को बुधवार देर रात खून से लथपथ हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया। बीएमसी से मिली जानकारी के मुताबिक युवक को दाहिने तरफ सीने और पेट के बीच गोली लगी है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय कुंवर सिंह गौंड निवासी मूढ़री के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया है। जहां गुरुवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। गांव के लोगों पर रंजिश में हत्या करने का आरोप मृतक के भाई वृंदावन गौंड ने बताया कि कुंवर सिंह गांव के गोविंद पटेल के साथ ग्राम मसुरहाई में ट्रैक्टर का काम कराने गया था। ट्रैक्टर का काम होने के बाद वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सेमराकलां गांव के पास चलती बाइक पर अज्ञात आरोपियों ने कुंवर सिंह पर फायरिंग कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। उन्होंने गांव के रजक समाज के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PEJ3Fya
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PEJ3Fya
via IFTTT
Comments
Post a Comment