मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भिंड में सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने ली बैठक:बोले- अब पैराशूट से उतरे प्रत्याशियों पर लगेगी रोक, जमीनी कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने शनिवार को भिंड में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी अब प्रदेश में पैराशूट प्रत्याशी नहीं उतारेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मध्य प्रदेश में सपा अब तीसरा मोर्चा बनकर उभरने की तैयारी में है। डॉ. यादव ने कहा कि भिंड के स्थानीय मुद्दों, जैसे बिजली, पानी, सड़क और बेरोजगारी पर सपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत करेंगे। रेत खदानों के मुद्दे पर भी सवाल उठाए और कहा कि बाहरी कंपनियां भिंड की खदानों से मुनाफा कमा रही हैं, जबकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को मिलेगा महत्व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इस दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्देश दिया कि जो कार्यकर्ता जितनी मेहनत करेगा, उसे उतना अधिक सम्मान मिलेगा। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इन्हीं मेहनती कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया जाएगा। ग्वालियर-चंबल संभाग समेत पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xA3Zt25
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xA3Zt25
via IFTTT
Comments
Post a Comment