मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:आगे खड़ी गाड़ी हटाने की कहने पर गुस्से में आकर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
ग्वालियर के मुरार लाल टिपारा इलाके में पहले ट्रैक्टर निकालने और एक-दूसरे की गाड़ी को हटाने की कहने पर हुए झगड़े में एक पक्ष ने अपने साथी बुला लिए। सभी ने ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई थी। आधी रात फायरिंग की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का मेडिकल कराने के बाद तीन हमलावरों पर मामला दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने तीनों हमलावरों को जड़ेरुआ बांध के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से कट्टे भी बरामद हो गए हैं। अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि दो दिन पहले ट्रैक्टर निकालने पर पुष्पेंद्र यादव निवासी हनुमान संतर का शेरू लोधी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद शेरू ने अपने साथी छोटू लोधी और रविंद्र लोधी को बुला लिया था। शेरु के साथियों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए पुष्पेंद्र से मारपीट शुरू कर दी थी। मारपीट होते देख यहां से निकल रहे कुछ लोगों ने पुष्पेंद्र को बचाने के लिए प्रयास किया, तो हमलावरों ने कट्टा निकालकर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं। जड़ेरूआ बांध पर छिपे थे आरोपी, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जब पुलिस ने उनकी तलाश की, तो पता चला कि आरोपी पदमपुर खेरिया के रहने वाले हैं। इसका पता चलते ही मुरार थाना पुलिस की एक टीम को बदमाशों की तलाश में लगाया। पुलिस टीम ने जब उनके घर पर दबिश दी तो वे घर से गायब थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह जड़ेरूआ बांध इलाके में हैं, इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना सीएसपी मुरार राजीव जंगले ने बताया कि ट्रैक्टर हटाने के विवाद पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कट्टा बरामद करने के साथ ही ट्रैक्टर को जब्त किया है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि यह कट्टा उन्होंने किससे लिया है, ताकि उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tfaUj7Q
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tfaUj7Q
via IFTTT
Comments
Post a Comment