मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मुरैना में मकान में ब्लास्ट, एक महिला की मौत:घर में रखे पटाखों में धमाके की आशंका; मकान मालिक घायल, अस्पताल में भर्ती कराया
मुरैना में एक मकान में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं एक शख्स घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना शहर के टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी में सोमवार रात करीब 12.30 बजे की है। जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। आशंका जताई जा रही है कि मकान में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ है। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस मकान में ब्लास्ट हुआ है, वह राकेश राठौर नाम के शख्स का है। घटना के वक्त उसकी पत्नी विद्या राठौर अंदर फंसी रह गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। धमाके के चलते पास के ही आकाश राठौर का एक मकान भी डैमेज हो गया है। जबकि एक मकान को हल्का नुकसान हुआ है। धमाके के समय यहां रहने वाले किराएदार राजू कुशवाह और उसकी मां घर के अंदर मौजूद थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आकाश राठौर ने बताया- एक ही विस्फोट हुआ है। जैसे ही विस्फोट हुआ चारों तरफ धुआं छा गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fN5eZU0
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fN5eZU0
via IFTTT
Comments
Post a Comment