मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भास्कर संवाददाता| विदिशा शहर में विक्रम महोत्सव 2025 और कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। रविंद्र नाथ टैगोर सांस्कृतिक ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम की शुरुआत पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने दीप जलाकर की। उन्होंने हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। कहा, भारतीय शिक्षा पद्धति प्राचीन काल से जीवन जीने की कला सिखाती रही है। विक्रम संवत की महत्ता पर बोलते हुए उन्होंने कहा, हमारी काल गणना पद्धति को दुनिया ने स्वीकार किया है। हर घर में दीप जलाने और नई पीढ़ी को हिंदू कैलेंडर की जानकारी देने का आह्वान किया।विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने नई शिक्षा नीति में भारतीय शिक्षा पद्धति को शामिल करने की बात कही। उन्होंने विक्रम संवत की ऐतिहासिकता को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम में भोपाल से आए संस्कृति विभाग के कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, शासन और विक्रम संवत की शुरुआत पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। दर्शकों ने इसे खूब सराहा। ब्रह्म ध्वज स्थापना वंदन कार्यक्रम भी हुआ। इसमें मंत्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर पूजा-अर्चना की। हिंदू नववर्ष के सांस्कृतिक महत्व पर जोर देते हुए इसे नई शुरुआत और जीवन में सुधार का संकल्प लेने का अवसर बताया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा, कलेक्टर रोशनकुमार सिंह, एसपी रोहित काशवानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, छात्र और नागरिक मौजूद रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lOmbMU1
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lOmbMU1
via IFTTT
Comments
Post a Comment