मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
सिरोंज में अग्रवाल समाज का होली मिलन समारोह:विधायक ने समाज के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की
सिरोंज में अग्रवाल समाज ने रविवार को होली मिलन समारोह किया। शाम 6 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में समाज के स्त्री, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सभी ने होली के भजनों पर नृत्य का आनंद लिया। शाम 7:40 बजे कार्यक्रम में सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा पहुंचे। उन्होंने अग्रवाल समाज की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने सिरोंज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि यहां का मलमल यूनान तक निर्यात होता था। सिरोंज की हुंडी का भुगतान देश की प्रमुख व्यापारिक मंडी सूरत में होता था। विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। पहली, सिरोंज को जिला बनाने का प्रयास। दूसरी, ब्यावरा-लटेरी-सिरोंज-बीना रेल लाइन का निर्माण। तीसरी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार। उन्होंने कृषि मंडी को भोपाल रोड पर शिफ्ट करने की योजना के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में विधायक ने अग्रवाल समाज के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। समाज की ओर से राजेश मित्तल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन रात्रि 8:45 बजे बाद स्नेह भोज के साथ हुआ।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ot9KmxL
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ot9KmxL
via IFTTT
Comments
Post a Comment