मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
बैतूल में हार्डवेयर दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या:क्लोज रेंज से सीने में लगी बुलेट, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
बैतूल के गंज इलाके में स्थित श्याम हार्डवेयर के संचालक अशोक पवार (55) की मंगलवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वे दुकान पर अकेले थे। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्लोज रेंज से मारी गई थी गोली डॉ. विनोद बर्दे ने बताया कि अशोक पवार को छाती के बाईं तरफ बेहद करीब से गोली मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा टीआई अरविंद कुमरे के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आसपास के दुकानदारों से भी सीसीटीवी फुटेज जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और किस वजह से की। श्याम मशीनरी दुकान का संचालन अशोक पवार और उनके दोनों भाई मिलकर करते थे। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश, लूट और अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rWmiR9k
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rWmiR9k
via IFTTT
Comments
Post a Comment