मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
बुरहानपुर के हमीदपुरा क्षेत्र में खान भाई फैक्ट्री के पास पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार शाम हुए विवाद हो गया, जिसमें 21 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। मामला गणपति नाका थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान आदिलपुरा निवासी सोनु उर्फ रशीद (21) के रूप में हुई। घटना शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। विवाद के दौरान आरोपी ने सोनू पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही गणपति नाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के दौरान सोनू के परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया। हत्या की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है, लेकिन इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सीएसपी गौरव पाटिल के अनुसार मामले की जांच जारी है। हत्या के पीछे की सटीक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UKISihB
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UKISihB
via IFTTT
Comments
Post a Comment