मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
स्कीम नंबर 78 से नवलखा चौराहा तक मिलेंगे ग्रीन सिग्नल:इंदौर में ITMS सिंक्रोनाइज्ड ग्रीन कॉरिडोर से सुगम होगी यातायात व्यवस्था
इंदौर नगर निगम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के प्रमुख मार्ग एबी रोड पर स्थित विभिन्न चौराहों को आईटीएमएस (ITMS) सिंक्रोनाइज्ड ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर यह महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे नगर के ट्रैफिक को ज्यादा सुगम और व्यवस्थित बनाया जा सके। स्कीम नंबर 78 चौराहे से लेकर नवलखा चौराहे तक के प्रमुख चौराहों को इस योजना में शामिल किए गए हैं। हर सिग्नल मिल सकेगा ग्रीन इस पहल के तहत ट्रैफिक को एक साथ समन्वित किया है, जिससे वाहन चालकों को निर्धारित गति में चलने पर बिना किसी अवरोध के कॉरिडोर के प्रत्येक चौराहे पर ग्रीन सिग्नल मिल सकेगा। इससे न केवल ट्रैवल में लगने वाला समय कम होगा बल्कि ईधन की भी बचत होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। ग्रीन कॉरिडोर से होगा फायदा लोगों को मिलेगी सुविधा इस परियोजना के तहत मॉडर्न इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का उपयोग किया गया है, जो ट्रैफिक लाइट्स को एक निश्चित समयानुसार सिंक्रोनाइज्ड करता है। इसके माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति को सुचारू रूप से बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इंदौर नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट टीम द्वारा यह पहल शहरवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। इन चौराहों को किया शामिल इन चौराहों को ITMS तकनीक से जोड़ते हुए ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jrhgqBH
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jrhgqBH
via IFTTT
Comments
Post a Comment