मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
9 साल के बच्चे पर जंगली जानवर ने किया हमला:मां ने बचाया, कहा- चीता था, अधिकारी बोले- तेंदुआ भी हो सकता
श्योपुर जिले के विजयपुर में ऊमरीकला गांव में एक जंगली जानवर ने 9 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। बच्चे की मां का कहना है कि मेरा बेटा अविनाश धाकड़ घर के गेट की बाउंड्री पर बैठा था। तभी चीता उसे घसीटने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान मैं पास में मवेशियों को चारा डाल रही थी। मैंने देखा तो तुरंत दौड़ी और बच्चे को बचाया। बेटे के सिर, चेहरे और हाथों में गहरी चोटें आई हैं। बच्चा ग्वालियर रेफर गंभीर हालत में घायल बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। अधिकारी बोले- तेंदुए या चीते ने किया होगा हमला घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है। अधिकारियों का कहना है कि हमला तेंदुए या चीते ने किया होगा। लेकिन बच्चे की मां का दावा है कि यह चीता था। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hfT5ByK
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hfT5ByK
via IFTTT
Comments
Post a Comment