मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
बिजली कंपनी ने अकोदिया स्टेशन की लाइट काटी:दो कनेक्शन का 3 लाख से अधिक बिल बकाया, डेढ़ साल से नहीं किया जमा
अकोदिया रेलवे स्टेशन पर बिजली विभाग ने बकाया बिल के कारण लाइट काट दी है। गुरुवार देर शाम बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर गोपाल मावलीय ने कहा कि स्टेशन के दो कनेक्शन पर कुल 3.27 लाख रुपए बकाया है। यह राशि डेढ़ साल से नहीं चुकाई गई है। दो कनेक्शन की राशि है बकाया पहले कनेक्शन पर 2.66 लाख रुपए और दूसरे पर 61 हजार रुपए बकाया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिलने तक बिजली बहाल नहीं की जाएगी। अंधेर में प्लेटफार्म पर खड़े रहे यात्री गुरुवार शाम 6 बजे से प्लेटफॉर्म और रेलवे कॉलोनी की बिजली काट दी गई। इससे यात्रियों को अंधेरे में असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बिजली बहाली की मांग की है। स्टेशन काम प्रभावित नहीं हुआ स्टेशन मास्टर चमन राय ने बताया कि ट्रेन परिचालन सामान्य रूप से जारी है। ट्रेन सिग्नल और मशीनरी के लिए अलग बिजली लाइन है। इस कारण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है। इस मामले में जब जानकारी लेने इंदौर रेलवे पीआरओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं उठाया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HsSy7Im
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HsSy7Im
via IFTTT
Comments
Post a Comment