मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए नगर निगम का नोटिस:मार्केट विभाग ने किया जारी, बिना टैक्स कार्यक्रम करने पर लोकायुक्त से शिकायत की चेतावनी
सिंगर-रैपर हनी सिंह के इंदौर में 8 मार्च को होने वाले कॉन्सर्ट के कैंसिल होने की अटकलें हैं। एमआईसी मेंबर निरंजन सिंह चौहान ने महापौर पुष्यमित्र को लेटर लिखकर मनोरंजन कर लेने के बाद ही ऐसे कार्यक्रम कराने की बात कही है। उन्होंने ऐसा न किए जाने पर लोकायुक्त में शिकायत करने और कार्यक्रम न होने देने की चेतावनी भी दी है। हालांकि महापौर ने पुलिस आयुक्त को लेटर लिखकर ऐसे व्यवसायिक आयोजनों के लिए निर्धारित कर जमा कराने के बाद ही विभागीय अनुमति देने की बात कही है। इसके साथ ही गुरुवार देर रात नगर निगम के मार्केट विभाग ने कॉन्सर्ट के आयोजकों को डिमांड लेटर जारी करते हुए कार्यक्रम के लिए तय टैक्स जमा करने के लिए कहा है। टैक्स जमा नहीं करने पर कार्यक्रम आयोजित नहीं करने के लिए कहा गया है। यह पूरा घटनाक्रम इंदौर में कुछ माह पहले हुए सिंगर दिलजीत सिंह दोसांझ के कॉन्सर्ट के बाद भी कर न मिलने से जोड़कर बताया गया है। उस आयोजन के मनोरंजन कर की राशि नहीं मिली, इसलिए नगर निगम पहले ही हनी सिंह के कॉन्सर्ट में मनोरंजन कर की राशि जमा कराने के बाद ही आयोजन कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है। एमआईसी मेंबर ने महापौर को जो लेटर लिखा, वह गुरुवार को सामने आया। लेटर में नगर पालिका निगम, इंदौर की कार्यपरिषद द्वारा मध्यप्रदेश नगर पालिका कर नियम 2018 का पालन करते हुए नृत्य / संगीत प्रदर्शन एवं म्युजिक बैण्ड, कॉन्सर्ट के आयोजन पर कर लगने वाले प्रावधान का हवाला दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में नगर निगम ने आयोजकों को टैक्स जमा करने का नोटिस दिया है। कर जमा होने के बाद ही हो हनी के कॉन्सर्ट निरंजन सिंह ने लिखा, हनी सिंह के कार्यक्रम के लिए सी-21 स्टेट ग्राउंड पर 8 मार्च 2025 को कार्यक्रम करने हेतु अनुमति मांगी गई है। यह कार्यक्रम भी व्यवसायिक होकर करोड़ों की आय आयोजकों को होगी, इसलिए जिला प्रशासन एवं निकाय अधिकारियों को बगैर मनोरंजन कर जमा करें कार्यक्रम संबंधी किसी भी प्रकार की अनुमति न दी जाए क्योंकि इससे हमारे निकाय के राजस्व नुकसान हो रहा है। बिना कर जमा किया कॉन्सर्ट रोका जाएगा निरंजन सिंह ने बताया कि दिलजीत दोसांझ के प्रोग्राम के आयोजकों को मनोरंजन कर (टिकिट बिक्री का 10%) देना था है, लेकिन उन्होंने अभी तक इसकी राशि नहीं दी। इसे देखते हुए इस बार पहले ही हनी सिंह के कॉन्सर्ट के आयोजन कराने वालों से संपर्क किया गया। उन्होंने महापौर को लिखा, आयोजक प्रोग्राम होने के पहले ही मनोरंजन कर जमा कराएं उसके बाद ही इन्हें अनुमति दी जाए। अधिकारियों से कहा गया है कि कर का पैसा जमा नहीं होता तब तक निगम की फायर एनओसी न दी जाए। इसके बाद भी कार्यक्रम किया जाता है तो उसे रोका जाएगा। लोकायुक्त में शिकायत को बोले लेटर में चौहान ने ये भी लिखा है कि विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए हनी सिंह के कार्यक्रम आयोजकों से कार्यक्रम स्थल के डायवर्शन, मनोरंजन संबंधी सकल आय की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्धारित मनोरंजन शुल्क की राशि जमा कराने के उपरांत ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं निकाय द्वारा दी जाने वाली एनओसी, अनुमति दी जाए। यदि मेयर-इन-कांउसिल के प्रस्ताव विरूद्ध विभाग द्वारा कोई अनुमति दी गई तो इसके विरूद्ध मैं मेयर-इन-कांउसिल में निंदा प्रस्ताव लेकर आऊंगा तथा संबंधितों के विरूद्ध लोकायुक्त में भी शिकायत करूंगा। मेयर ने पुलिस आयुक्त को लिखा लेटर महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने एमआईसी मेंबर निरंजन चौहान का लेटर संलग्न कर पुलिस आयुक्त को लेटर लिखा। इसमें उन्होंने मध्यप्रदेश शासन द्वारा "मध्यप्रदेश नगर पालिका कर नियम 2018" का पालन करते हुए मेयर-इन-काउंसिल द्वारा नृत्य/संगीत प्रदर्शन एवं म्युजिक बैण्ड, कॉर्न्सट के आयोजन पर कर वाले प्रावधान की बात की। उन्होंने लिखा ऐसे व्यवसायिक आयोजनों हेतु निर्धारित कर जमा कराने बाद ही विभागीय अनुमति देने का काम किया जाना चाहिए। मेयर-इन-काउंसिल सदस्य द्वारा 8 मार्च 2025 को होने वाले आयोजन के संबंध में ली गई आपत्ति पत्र तथा मध्यप्रदेश शासन की गाइडलाइन का पालन कराने हेतु आयोजन/कार्यक्रम संबंधी किसी भी प्रकार की अनुमति जारी करने से पूर्व निकाय को प्रदाय किए जाने वाले समस्त करो की प्राप्ति एवं विभागों की अनापत्ति प्रमाण पत्र के उपरांत ही अनुमति प्रदान करें। पुष्यमित्र भार्गव द्वारा लिखा लेटर इस मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि दो अलग-अलग बातें हैं जो नियम हैं जिनके तहत अनुमतियां जारी की जाती है। वह परिस्थिति और मौके को देखकर अनुमति जारी की जाती है। उसी अनुसार इसमें भी जारी की जाएगी। जहां तक नगर निगम के टैक्स की बात है। वह एक अलग प्रक्रिया है मनोरंजन टैक्स के नोटिस जारी करने की वसूल करने की वह पृथक से शुरू हो जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lMxtLDR
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lMxtLDR
via IFTTT
Comments
Post a Comment