मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के ठिकरिया फंटे पर ट्रेक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक चालक का सिर धड़ से अलग होकर 20 फीट दूर जा गिरा। मृतक ग्राम झुटावत का निवासी था और बाइक से झारडा जा रहा था। दुर्घटना के बाद महिदपुर थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झुटावद में रहने वाले दरबार पिता मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष सोमवार शाम बाइक से झारड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की ठिकरिया फंटे के समीप से जा रहे ट्रैक्टर टक्कर हो गई। बाइक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद युवक का सिर धड़ से अलग होकर करीब 20 फीट दूर जा गिरा। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी, जिसने भी यह दृश्य देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक का धड़ व सिर को महिदपुर अस्पताल में पहुंचाकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दो दिन पहले ही बड़नगर में एक युवक बाइक से जाते हुए हॉर्वेस्टर से टकराया था। हादसे में युवक का आधा शरीर थ्रेशर मशीन में फंस गया था और सिर धड़ से अलग होकर गिर गया था। युवक के साथ बाइक पर बैठा एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ था।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gleocQK
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gleocQK
via IFTTT
Comments
Post a Comment