मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जबलपुर नगर निगम में कचरा परिवहन घोटाला:स्वास्थ्य अधिकारी-सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सहित 3 के खिलाफ EOW ने दर्ज की FIR
जबलपुर नगर निगम में कचरा घोटाला सामने आया है। मामला 2014 का है जब तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सफाई कामगार सहकारी समिति के अध्यक्ष के साथ मिलकर लाखों रुपए का हेरफेर कर ड़ाला। 11 साल बाद जांच के दौरान आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नगर निगम के इन अधिकारियों ने फर्जी नोटशीट बनाकर ठेकेदार को लाखों रुपए का भुगतान कर दिया था। तत्कालीन मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने मामले की लिखित में शिकायत कमिश्नर को दी थी, जिसके बाद स्वास्थ अधिकारी को पद से हटा दिया था, जबकि सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। तत्कालीन सीएसआई ने की थी शिकायत जबलपुर नगर निगम के संभाग क्रमांक 8 भान तलैया में पदस्थ सीएसआई केके दुबे ने आरपी गुप्ता से चार्ज लेने के बाद जब जांच की तो पता चला कि कर्मचारी सफाई के काम में कम लगाए थे, इतना ही नहीं वरिष्ठ अधिकारियों को अधूरी जानकारी दी जा रही थी। तत्कालीन सीएसआई ने 6 लाख 4 हजार रुपए का बिल बनाकर नोटशीट संभाग कार्यालय में भेज दी। तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी विनोद श्रीवास्तव और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल जैन ने हेमंत करसा, अध्यक्ष, नेताजी सुभाषचंद्र बोस ,सफाई कामगार सहकारी समिति के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके 13 लाख 17 हजार याने की करीब 8 लाख 20 हजार रुपए का अतिरिक्त भुगतान ठेकेदार को कर दिया। बताया जा रहा है कि उस समय पुष्पेंद्र यादव ठेकेदार था,जिसे कि भुगतान किया गया था। सीएसआई केके दुबे के संज्ञान में जब यह कचरा घोटाला सामने आया तो उन्होंने तक्कालीन कमिश्नर वेदप्रकाश से इसकी लिखित में शिकायत की। स्वास्थ्य अधिकारी को हटाया सीएसआई केके दुबे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम कमिश्रर ने विनोद श्रीवास्तव को स्वास्थ्य अधिकारी के पद से हटाकर स्थापना शाखा में प्रधान लिपिक के पद पर पदस्थ कर दिया तो वहीं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल जैन को सस्पेंड कर दिया। जून 2023 में अनिल जैन का रिटायरमेंट हो गया,जबकि इसके पहले विनोद श्रीवास्तव सेवानिवृत हो गए थे। सीएसआई ने कचरा घोटाले की शिकायत 2018 में ईओडब्ल्यू भोपाल और लोकायुक्त भोपाल कार्यालय में की, जिसके बाद जांच शुरू की गई। EOW ने एफआईआर दर्ज की जबलपुर नगर निगम में 2014 में हुए कचरा घोटाले की जांच की और अखिरकार 16 मार्च 2025 को तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी विनोद श्रीवास्तव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल जैन, हेमंत करसा, अध्यक्ष, नेताजी सुभाषचंद्र बोस ,सफाई कामगार सहकारी समिति के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी एवं धारा 7 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988( संशोधित अधिनियम) 2018 का अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले में अब जल्द ही ईओडब्ल्यू गिरफ्तारी करेगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XQzknGj
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XQzknGj
via IFTTT
Comments
Post a Comment