मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नईगढ़ी थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 16 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 14 मार्च को रात 8 बजे नौआ निवासी अखिलेश केवट उर्फ छोटू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का मुंह दबाकर और दरवाजा बंद कर यह वारदात की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 64 (1), 332 (बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। 17 मार्च को पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी अखिलेश केवट को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8Q1qmvK
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8Q1qmvK
via IFTTT
Comments
Post a Comment