मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
बैतूल | जिला मुख्यालय पर शनिवार शाम 5 बजे बुद्धिष्ट इंटरनेशनल नेटवर्क, भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली के माध्यम से सरकार से महाबोधि महाविहार से ब्राह्मणों का कब्जा हटाने, टेंपल एक्ट 1949 को रद्द करने, ओबीसी जाति जनगणना कराने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य एएसपी देने, बेरोजगारों को रोजगार देने और जब तक रोजगार नहीं मिलता तब तक बेरोजगारी भत्ता देने की मांग उठाई। इसके अलावा महिलाओं पर अत्याचार रोकने, आदिवासियों को उनके जल, जंगल और जमीन से उजाड़ना बंद करने, नई शिक्षा नीति 2020 को खत्म करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो 9 अप्रैल 2025 को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। रैली डॉ. आंबेडकर चौक निकाली गई।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rbSRotX
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rbSRotX
via IFTTT
Comments
Post a Comment