मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
दमोह में स्वच्छता का संदेश देने वाला गीत "मत करो ना यार" यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में गीत का विशेष प्रीमियर किया गया। इस दौरान गीत के निर्माता-निर्देशक हरीश पटेल और उनकी टीम मौजूद रही। कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने गीत की सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि यह गीत लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने में मददगार साबित होगा। मूल रूप से दमोह के निवासी हरीश पटेल मुंबई में सिनेमैटोग्राफर हैं। वे कई बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। कुछ महीनों से दमोह में रह रहे हरीश ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए यह गीत बनाने का विचार रखा। उन्होंने कलेक्टर से मिलकर इस विचार को साझा किया। कलेक्टर की सहमति के बाद गीत की शूटिंग की गई। मुंबई में इसकी एडिटिंग पूरी की गई। गीत में शहर के सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया गया है। इससे हर वर्ग का व्यक्ति इस गीत से जुड़ाव महसूस कर सके और शहर की स्वच्छता में अपना योगदान दे सके। गीत का मुख्य संदेश है कि लोग सड़कों पर कचरा न फेंके और शहर को स्वच्छ रखें।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2kRqPyD
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2kRqPyD
via IFTTT
Comments
Post a Comment