मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
महिला आरक्षक ने लेफ्टिनेंट कर्नल पर लगाए रेप के आरोप:भोपाल में शादी का झांसा देकर 13 साल तक संबंध बनाए, अब इनकार किया
भोपाल की महिला आरक्षक के साथ सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने रेप किया। दोनों के बीच पिछले 13 सालों से संबंध थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार ज्यादती की। अब आरोपी शादी की बात से मुकर गया है। पीड़िता ने जब शादी न करने की वजह की पड़ताल की तो आरोपी द्वारा पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली। पीड़िता ने गुरुवार रात थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक महिला थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वरुण प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बताया गया है और वर्तमान में एएससी बटालियन हल्द्वानी उत्तराखंड में पदस्थ है। एसीपी महिला सुरक्षा निधि सक्सेना ने बताया आरोपी अफसर की यूनिट को मामले की जानकारी दे दी गई है। पत्राचार के बाद पुलिस जल्द ही आरोपी अफसर को भोपाल लेकर आएगी। बताया जा रहा पीड़िता पुलिस कर्मी एक जांच एजेंसी में पदस्थ है। महिला पुलिसकर्मी की मुलाकात 2012 में अफसर से हुई थी। उस समय वह भोपाल में पदस्थ था और मेजर रैंक पर था। आर्मी कैंटीन से खरीददारी के दौरान हुई मुलाकात शाहजहांनाबाद आर्मी कैंटीन में सामान लेने गई पीड़िता की मुलाकात आरोपी अफसर वरुण प्रताप से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। वरुण ने खुद को कुंवारा बताकर शादी का प्रस्ताव रखा। 25 दिसंबर 2012 को वरुण ने सरकारी बंगले पर महिला पुलिसकर्मी को बुलाया और यहां उससे शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद कई बार उससे गलत काम किया। मां-पिता की तबीयत का हवाला देकर टालता था शादी के नाम पर आरोपी मां-पिता की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बात टालता रहा। जब पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो आरोपी ने धमकाया मेरी शिकायत की तो मार डालूंगा, लटका दूंगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/M8pEaxk
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/M8pEaxk
via IFTTT
Comments
Post a Comment