मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल में सरेराह युवक चाकू से गोदा, मौत:नमाज के बाद चाय पीने निकला था, तीन युवकों ने घेरकर की हत्या, थाना घेरने पहुंचे लोग
भोपाल के गांधी नगर इलाके में सोमवार रात 10:30 बजे सरेराह युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप चार लोगों पर लगाया है। तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रहवासी और परिजन थाने का घेराव करने पहुंचे। पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन पुलिस के आला अधिकारियों ने लोगों को दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक और आरोपियों के बीच लड़की को लेकर विवाद की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार अदनान खान (22) पुत्र जलाल खान, गोदरमऊ गांधी नगर में रहता था। वह टू व्हीलर मैकेनिक था। उसके मौसेरे भाई महबूब खान ने बताया कि अदनान और मैं मोहल्ले की मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। अदनान नमाज के बाद बाहर निकला। मैं तरावीह पढ़ने लगा था। कुछ देर बाद अदनान के पिता के शोर की आवाज आने लगी। मैं और अन्य लोग बाहर पहुंचे, वहां अदनान खून से लथपथ हालत में दिखा। तत्काल उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पेट में घोंप दिया चाकू मेहबूब ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले राज सोलंकी, लक्की सोलंकी और शुभम सोलंकी ने अदनान को मस्जिद के पास गली में घेर लिया। पहले उसके साथ लात घूसों से मारपीट की, इसके बाद राज ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक परिवार का दूसरे नंबर का बेटा था, उसका बड़ा भाई फैजान है, जबकि छोटा सुबहान है। एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। लड़की के विवाद में हत्या की बात सामने आई एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच लड़की को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। इसी कारण हत्या कांड को अंजाम दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/g9JVBRW
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/g9JVBRW
via IFTTT
Comments
Post a Comment