मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
देर रात रीवा के नए डीआईजी गड़रा गांव पहुंचे:मऊगंज में दोहरे हत्याकांड स्थल का निरीक्षण किया, पीड़ित परिवार से मिले
रीवा जोन के नवनियुक्त डीआईजी राजेश सिंह चंदेल ने बुधवार रात को शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव का दौरा किया। उन्होंने 15 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड के घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। ग्रामीणों के हमले से युवक सहित ASI की मौत हो गई थी गड़रा गांव में 15 मार्च को हुई घटना में आदिवासियों ने सनी द्विवेदी नामक युवक को घर में बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी थी। जब बचाव के लिए पुलिस टीम पहुंची, तो उस पर भी हमला किया गया। इस हमले में पुलिस लाइन में तैनात एएसआई रामचरण गौतम शहीद हो गए। एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनका इलाज अभी भी चल रहा है। घटना के बाद सरकार ने कलेक्टर-एसपी को हटाया था इस गंभीर घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार ने बड़ी कार्रवाई की। मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर और रीवा जोन के डीआईजी साकेत प्रकाश पांडेय को हटा दिया गया। डीआईजी ने कहा- मऊगंज में पुलिस बल की कमी दूर की जाएगी डीआईजी चंदेल ने कल 25 मार्च को पदभार संभाला था। मऊगंज जिले में पुलिस बल की कमी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जैसे ही बल उपलब्ध होगा, आवंटित कर दिया जाएगा। उन्होंने इस घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TduBOn0
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TduBOn0
via IFTTT
Comments
Post a Comment