मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
हरदा में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद:हनुमान मंदिर फीडर पर मेंटेनेंस, 6 कॉलोनियों में सप्लाई प्रभावित रहेगी
हरदा में मंगलवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर राकेश सिलोरिया ने बताया कि 11 मार्च को सुबह 12 बजे से दोपहर 5 बजे तक 33/11 केवी छोटी हरदा उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य होगा। इस दौरान 11 केवी हनुमान मंदिर फीडर से जुड़ी कॉलोनियों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में ड्रीमलैंड कॉलोनी, पिंक एवेन्यू, सुदामा नगर, शिव कॉलोनी, बृजधाम और वृंदावन कॉलोनी शामिल हैं। निवासियों से पांच घंटे तक असुविधा के लिए सहयोग की अपेक्षा की गई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/km0lp98
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/km0lp98
via IFTTT
Comments
Post a Comment