मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
बुजुर्ग से मोबाइल छीनने का मामला:विदिशा पुलिस ने 3 दिन में दो आरोपियों को दबोचा, चोरी का मोबाइल बरामद
विदिशा में एक बुजुर्ग से मोबाइल छीनने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। घटना 1 मार्च की रात करीब 11 बजे की है। एक बुजुर्ग लक्खू वाली गली में टहल रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनसे फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। बुजुर्ग ने जैसे ही मोबाइल दिया, आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मुखबिरों से जानकारी जुटाई और कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 4 मार्च को पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि उसने चोरी का मोबाइल अमित कुशवाह को बेच दिया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा पुलिस ने अमित कुशवाह को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रेडमी कंपनी का सिल्वर कलर का मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए है। आरोपी शाहरुख खान (30) युवराज क्लब के पीछे शेरपुरा का और अमित कुशवाह (28) भी शेरपुरा का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iKWutr9
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iKWutr9
via IFTTT
Comments
Post a Comment