मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
राजगढ़ में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत जिले के स्कूलों में वितरित किए जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच की गई। खाद्य विभाग ने जिले के तीन अलग-अलग स्थानों से खाने के नमूने लिए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। ब्यावरा: संकट मोचन स्वयं सहायता समूह से आलू-मटर की सब्जी और रोटी के नमूने लिए गए। यह समूह आठ स्कूलों के 700 बच्चों को भोजन उपलब्ध कराता है। नरसिंहगढ़: ग्राम मानपुर देव में प्रज्ञा स्वयं सहायता समूह से चावल और मिक्स दाल के नमूने लिए गए। यह समूह छह स्कूलों और छह आंगनवाड़ी केंद्रों के 700 बच्चों को भोजन देता है। कुरावर: दुर्गा स्वयं सहायता समूह से तुवर दाल और आलू-गोभी की सब्जी के नमूने लिए गए। यहां से भी करीब 700 बच्चों को भोजन मिलता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने इन तीनों स्थानों पर जाकर भोजन की जांच की और नमूने एकत्र किए। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता मानकों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित और पोषणयुक्त भोजन मिलना सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी नियमित जांच जारी रहेगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BWFXCZt
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BWFXCZt
via IFTTT
Comments
Post a Comment