मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
सागर में पिकअप और बाइक की टक्कर, जीजा-साले की मौत:मां-बेटा गंभीर घायल; तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से मारी टक्कर, ड्राइवर फरार
सागर के बहेरिया थाना की कर्रापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार शाम पिकअप और बाइक की भिड़ंत में जीजा-साले की मौत हो गई। जबकि, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, अनिकेत पिता महेश अहिरवार (25 वर्ष) शनिवार को रहली के ग्राम खमरिया अपनी बहन सलोनी के घर गए थे। रविवार शाम वह बहन, जीजा राजा अहिरवार और दो वर्षीय भांजे को बाइक से लेकर कर्रापुर लौट रहे थे। तभी ग्राम मझगुवां के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। अनिकेत और उनके जीजा राजा अहिरवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अनिकेत की बहन सलोनी और दो साल का भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप ड्राइवर फरार, पुलिस कर रही तलाश घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5HUuzCG
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5HUuzCG
via IFTTT
Comments
Post a Comment