मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
शाजापुर के सोमवारिया बाजार स्थित गोवर्धन नाथजी की हवेली में फाग उत्सव मनाया गया। रविवार रात 8:30 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चला। वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण और मीरा का रूप धारण किया। उन्होंने नृत्य प्रस्तुत कर भक्तों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। भक्तों ने श्री कृष्ण और राधा की भक्ति में फूलों और गुलाल से होली खेली। भजन गायन में 'बाबा नंद द्वार मची होली', 'आज ब्रज में होली रे रसिया' और 'होली आई रे मोहन पर रंग डालो' शामिल थे। मुखिया परिवार ने फाग उत्सव की तैयारियां की थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। उन्होंने ठाकुर जी के साथ फाग उत्सव का आनंद लिया। होली के त्योहार के करीब आते ही शाजापुर के कृष्ण मंदिरों में फाग के रंग बिखरने लगे हैं। कार्यक्रम के दौरान महाप्रसादी का वितरण भी किया गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/itOU7Hl
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/itOU7Hl
via IFTTT
Comments
Post a Comment