मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
निवाड़ी में रविवार को क्रिकेट प्रेमियों का जोश देखने लायक था। महामंत्री रोहन राय के घर के सामने लगी विशाल एलईडी स्क्रीन पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच दिखाया गया। इस खास आयोजन में सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी एकत्र हुए। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 252 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजी पर लोगों ने तालियां बजाईं। इंग्लैंड के विकेट गिरने पर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। भारतीय बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। रवींद्र जडेजा के विजयी शॉट पर पूरा इलाका तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। निवाड़ी, ओरछा और पृथ्वीपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने जीत का जश्न मनाया। स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने इस सामूहिक प्रसारण की भरपूर सराहना की। एक दर्शक ने कहा कि बड़ी स्क्रीन पर साथ मिलकर मैच देखने का अनुभव यादगार रहा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vHjZIan
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vHjZIan
via IFTTT
Comments
Post a Comment