मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में हलवाई की सूजा मारकर हत्या के बाद फरार मुख्य आरोपी कृष्णा को पुलिस ने मूर्ति पहाड़ी से गिरफ्तार किया है। जिस समय पुलिस ने आरोपी को पकड़ा उस समय उसे बुखार आ रहा था और वह एक ठेले पर सो रहा था। एक दिन पहले उसके भाई शुभम को पुलिस ने दिल्ली में उसकी मौसी के घर से गिरफ्तार किया था। पुलिस पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है, जिससे हत्या के असल कारण का पता लगाया जा सके। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया... 4 मार्च को हलवाई जुगराज सिंह भदौरिया की हत्या में फरार दूसरे आरोपी कृष्णा को मूर्ति पहाड़ी पर एक ठेले से सोते में पकड़ा है। इससे पहले आरोपी की तलाश में पुलिस टीम बीना भेजी थी, जहां से सुराग मिला था कि पुलिस के आने से दो घंटे पहले ही वह ग्वालियर के लिए निकला है। उसकी तबीयत खराब है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम वापस लौटी और उसके घर तथा परिचितों के घर दबिश दी, लेकिन वह वहां पर नहीं मिला। बुधवार रात को पुलिस को पता लगा कि वह मूर्ति पहाड़िया पर छुपकर रह रहा है। अभी वह घर के बाहर एक ठेले पर सो रहा है। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। बुखार से तप रहा था शरीर जिस समय पुलिस ने आरोपी कृष्णा को पकड़ा, उसका शरीर बुखार से तप रहा था। अब पुलिस उसे डॉक्टर के पास ले गई। सीएसपी ग्वालियर किरन अहिरवार ने बताया... हलवाई की हत्या में फरार दूसरा व मुख्य आरोपी को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि एक आरोपी एक दिन पहले पकड़ा गया था।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/p8RksMn
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/p8RksMn
via IFTTT
Comments
Post a Comment