मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में प्राॅपर्टी विवाद में महिला की हत्या:ससुर और देवर ने चाकू से गोदा; सबूत मिटाने के लिए CCTV-DVR तोड़कर हुए फरार
ग्वालियर में प्रॉपर्टी विवाद में घर में घुसकर एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। महिला की हत्या करने वाले ससुर और देवर बताई जा रहे हैं। महिला की हत्या करने के बाद ससुर और देवर घर में लगे CCTV और DVR तोड़कर फरार हो गए हैं। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में बुधवार रात करीब 10:30 की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे थे, जहां जांच पड़ताल के बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया। वहीं, आरोपी देवर और ससुर की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। पहले से चल रहा था विवाद ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित रविदास नगर में 40 वर्षीय महिला भारती जाटव का मकान को लेकर अपने देवर राहुल और ससुर अतर सिंह से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर बुधवार रात करीब 10:30 बजे राहुल और अतर सिंह भारती के घर पहुंचे थे और मकान को लेकर झगड़ा हो गया था। जब झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो देवर राहुल और ससुर अतर सिंह ने मिलकर महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। कई बार हो चुका था मकान को लेकर झगड़ा बताया जा रहा है कि महिला भारती जाटव का पति संजय स्मैक तस्करी के मामले में कई महीनों से इंदौर की जेल में सजा काट रहा है। पड़ोसियों ने बताया है कि मकान को लेकर कई बार महिला का अपने ससुर और देवर में विवाद हो चुका है। आरोपी ससुर और देवर की तलाश में जुटी पुलिस सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि भारती जाटव नाम की महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। हत्या उसके ससुर और देवर ने की है। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ वह मौके पहुंची है, जहां मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण मकान का विवाद होना बताया जा रहा है।फिलहाल दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Yz7MfEQ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Yz7MfEQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment