मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
हरदा के पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में टूटा था घर:11 साल के बच्चे ने आईटीआई भवन में रहकर की पढ़ाई, नवोदय विद्यालय में हुआ चयन
हरदा में पिछले साल फरवरी में हुई बैरागढ़ पटाखा फैक्ट्री विस्फोट से प्रभावित परिवार के 11 वर्षीय बालक का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। दुर्घटना से प्रभावित गौरव चौहान अब चारूवा स्थित पीएम श्री नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में पढ़ाई करेगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने शनिवार को गौरव और उसके माता-पिता सुनील और पिंकी चौहान से मुलाकात की। उन्होंने गौरव को स्कूल ड्रेस, बैग, किताबें और कॉपियां भेंट कीं और भविष्य में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुश्किलों के बावजूद जारी रखी पढ़ाई गौरव ने बताया कि विस्फोट के बाद परिवार आईटीआई भवन में अन्य प्रभावित परिवारों के साथ रह रहा था। वहीं, से उसने नवोदय परीक्षा की तैयारी की। बचपन से उसकी नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करने की इच्छा थी, लेकिन विस्फोट के बाद यह सपना अधूरा लगता था। गौरव की मां पिंकी चौहान ने बताया कि डीपीसी बलवंत पटेल ने महर्षि कान्वेंट स्कूल में पढ़ाई और कोचिंग की व्यवस्था करवाई। प्रशासन ने नवोदय परीक्षा की गाइड और अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाई। प्रशासन ने बच्चों की शिक्षा पर दिया विशेष ध्यान कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी और डीपीसी बलवंत पटेल भी मौजूद थे। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि विस्फोट से प्रभावित बच्चों की शिक्षा में कोई रुकावट न आए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/npRgoy5
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/npRgoy5
via IFTTT
Comments
Post a Comment