मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भिंड के लहार थाना क्षेत्र के रहावली गांव में मंगलवार रात करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई। फायरिंग में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक राहुल तिगुनायक उर्फ बॉबी को गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना में रानी परिहार और अखिलेश कुशवाहा नामक दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुशवाह और परिहार समाज के दो परिवारों के बीच पहले से तनातनी चल रही थी। विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही राहुल बॉबी मौके पर पहुंचे, लेकिन इसी दौरान झगड़ा बढ़ गया और फायरिंग हो गई। गोली के छर्रे राहुल बॉबी की छाती में लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लहार के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राहुल को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की लापरवाही पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इस बारे में पुलिस को पहले भी सूचना दी गई थी। अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो यह वारदात टल सकती थी। लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा का कहना है कि वारदात के बाद आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई में व्यस्त हूं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IG8Zyz7
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IG8Zyz7
via IFTTT
Comments
Post a Comment