ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में 42 फिल्मों की स्क्रीनिंग:संस्कृति मंत्री बोले- समाज और संस्कृति को दिशा देती हैं फिल्में Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में 42 फिल्मों की स्क्रीनिंग:संस्कृति मंत्री बोले- समाज और संस्कृति को दिशा देती हैं फिल्में

ग्वालियर पहुंचे प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र लोधी ने IITTM में दो दिवसीय ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ करते हुए कहा कि, जिस तरह साहित्य समाज का दर्पण होता है, उसी तरह फिल्में समाज की प्रतिबिंब होती हैं। समाज में जिस तरह से बदलाव आया है, आज की फिल्मों में भी यह दिखाई दे रहा है। आज बन रही फिल्मों में भारत की बात दिखाई दे रही है। पहले एक खास वर्ग के फिल्म निर्माताओं ने हमारे वास्तविक इतिहास को छिपाया और समाज को भ्रमित करने का प्रयास किया। लेकिन आज ऐसी फिल्में बन रही हैं जो वास्तविकता को दर्शा रही हैं। ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल निश्चित रूप से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में समाज और संस्कृति को सही दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। मध्यप्रदेश सरकार भी फिल्म क्षेत्र को आगे ले जाने का काम करेगी। संस्कृति मंत्री कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। सतपुड़ा चलचित्र समिति और विश्व संवाद केंद्र मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रख्यात फिल्म निर्देशक देवेंद्र मालवीय, फिल्म प्रोड्यूसर अतुल गंगवार, उद्यमी दीपक जादौन थे। अध्यक्षता सतपुड़ा चलचित्र समिति मध्य प्रदेश के अध्यक्ष लाजपत आहूजा ने की। विश्व संवाद केंद्र, मध्य प्रदेश के सचिव लोकेंद्र सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक IITTM के निदेशक प्रोफेसर आलोक शर्मा भी उपस्थित रहे। अच्छी फिल्म निर्माण के लिए एमपी में नई पर्यटन नीति ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन का शुभारंभ प्रदेश के संस्कृति मंत्री ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री लोधी ने कहा कि, कश्मीर फाइल्स, द केरला स्टोरी, साबरमती रिपोर्ट, छावा जैसी फिल्मों को देखकर लोगों को सच्चाई का पता चला है। उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश में भी अच्छी फिल्मों का निर्माण हो, इसके लिए हम नई पर्यटन नीति को लेकर आए हैं। जिसके माध्यम से शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को भी अनुदान मिलने लगा है। प्रदेश में फिल्म फ्रेंडली माहौल बनने से यहां अब तक 500 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इस वजह से मप्र को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली अवॉर्ड भी मिल चुका है। भारतीय संस्कृति पर आधारित बनाएं फिल्में कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रख्यात फिल्म निर्देशक देवेंद्र मालवीय ने फिल्म निर्माताओं से संस्कृति पर आधारित फिल्में बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि, इतिहास गवाह है जिन देशों की संस्कृति नष्ट हो गई तो वह देश भी खत्म हो गए, क्योंकि संस्कृति समाज की आत्मा है। उन्होंने कहा कि फिल्में नरेटिव बनाने में अहम भूमिका अदा करती हैं। फिल्म विकास निगम को वापस शुरू करने की मांग कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सतपुड़ा चलचित्र समिति मध्य प्रदेश के अध्यक्ष लाजपत आहूजा ने कहा कि, आज वास्तविकता को लेकर बनाई जा रहीं फिल्मों से देश में जागृति आ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से फिल्म विकास निगम को दोबारा शुरू करने का आग्रह किया ताकि युवा पीढ़ी को इससे लाभ मिल सके। यह फिल्म फेस्टिवल प्रदेश के युवाओं को मौका देगा कार्यक्रम की अवधारणा विश्व संवाद केंद्र, मध्य प्रदेश के सचिव लोकेंद्र सिंह ने बताई। उन्होंने कहा कि, यह फिल्म फेस्टिवल प्रदेश के फिल्मकारों को अवसर देगा और उनके रचनात्मक कार्य को समाज के सामने लाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि, फेस्टिवल में आई फिल्मों में साधारण बजट और सीमित संसाधन में बनीं फिल्में भी आईं हैं। ये कहानियां युवाओं को प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर अतुल गंगवार ने भारतीय चित्र साधना की जानकारी दी। स्वागत भाषण आलोक शर्मा ने दिया। अतिथियों का स्वागत डॉ. निशांत शर्मा, रवींद्र जगताप, अशोक चौहान, दीपक सोनी, नारायण पिरोनिया, एकात्मता शर्मा एवं प्रदीप सिंह ने किया। पहले दिन 42 फिल्में हुईं प्रदर्शित शनिवार को सुबह 10 बजे चार श्रेणी (कैटेगरी) शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, कैंपस फिल्म एवं रील्स कैटेगरी के 42 फिल्में प्रदर्शित की गईं। 31 फिल्मों का प्रदर्शन रविवार को किया जाएगा। विभिन्न श्रेणी में पुरस्कृत श्रेष्ठ फिल्मों को कुल एक लाख रुपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। रविवार को होगा फिल्म फेस्टिवल का समापन ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का समापन समारोह 9 मार्च की शाम 4 बजे ओम नम: शिवाय फेम प्रख्यात अभिनेता समर जयसिंह एवं चर्चित फिल्म ‘द कन्वर्जन’ के निर्माता-निर्देशक विनोद तिवारी के सानिध्य में होगा। इससे पहले दिनभर कई फिल्मों का प्रदर्शन होगा।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qiyRSoj
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...