DIGITAL INDIAWORKS Skip to main content

Posts

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

उपराष्ट्रपति से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री मुरुगन और राज्यपाल मंगू भाई पटेल से भी की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंचे। सीएम ने यहां नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति डॉ. सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर बधाई दी। बता दें कि मंगलवार को उप राष्ट्रपति का चुनाव हुआ था। जिसमें एनडीए के उम्मीदवार डॉ. सीपी राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की थी। केन्द्रीय मंत्री मुरुगन और राज्यपाल से भी मुलाकात की सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली स्थित मप्र भवन में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन और मप्र के राज्यपाल मंगू भाई पटेल से भी मुलाकात की। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rO0MWER via IFTTT

सड़क पर नाबालिग ने दौड़ाई कार, तीन घायल:कई वाहनों को मारी टक्कर, आरक्षक को बोनट पर लटकाकर घसीटा

ग्वालियर में बुधवार रात एक नाबालिग कार चालक ने सड़क पर दहशत फैला दी। नाबालिग ने रेसकोर्स रोड पर केशर मॉल के सामने एक के बाद एक आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस जवान ने उसे रोकने का प्रयास किया तो कार के बोनट पर लटकाकर कुछ दूर तक घसीट ले गया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोकी और चालक को पकड़ लिया। हादसे में पुलिसकर्मी, महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। कार क्रमांक MP07 CJ-5039 के चालक ने सबसे पहले एक्टिवा सवार अनूप सक्सेना को टक्कर मार दी। इसके बाद भी चालक नहीं रुका और कुछ ही दूरी पर स्कूटी सवार सरोज कुमारी को टक्कर मारने के बाद भी कई और वाहनों में टक्कर मारी। ट्रैफिक जवान अतुल शर्मा ने चालक को रोकने का प्रयास किया, जिस पर कार चालक उसे ही कार के बोनट पर लटकाकर दूर तक घसीट ले गया। कार चालक की हरकत देखते हुए ड्यूटी कर रहे एएसआई उदय प्रताप ने समझदारी व बहादुरी दिखाते हुए कार को पकड़ा पुलिस ने पकड़े गए कार चालक से पूछताछ की तो पता चला है कि वह आदित्यपुरम का रहने वाला है और नाबालिग है। पुलिस ने उसके परिजन को घटना की सूचना देकर थाना बुलाया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन थाना पहुंचे और बताया ...

बंदियों को बताया मानसिक स्वास्थ्य का महत्व:जबलपुर केंद्रीय जेल में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर की काउंसलिंग

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और आत्महत्या के विचारों से निपटने के तरीकों के बारे में शिक्षित करना था। इस कार्यक्रम को मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता समृद्धि सिंह बघेल की संस्था 'द कनेक्ट हट' और 'अनकही आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन' के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बंदियों को बताया गया कि आत्महत्या के विचार आना किसी मानसिक पीड़ा का ही लक्षण है। अक्सर जो लोग इस दर्द से गुजर रहे होते हैं, वे मदद मांगने या अपनी बात कहने में झिझकते हैं। इस कार्यक्रम में इसी बात पर जोर दिया गया कि हर व्यक्ति को अपने दर्द को व्यक्त करने और मदद मांगने का पूरा अधिकार है। मनोवैज्ञानिक तेज सिंह ठाकुर ने भी बंदियों को बताया कि जीवन कितना अनमोल है। उन्होंने उन लोगों को प्रेरित किया जो मानसिक पीड़ा से जूझ रहे हैं, कि वे अपने दर्द को दूसरों के साथ साझा करें। उन्होंने यह भी बताया कि अगर वे किसी ऐसे व्यक्ति क...

बच्ची का अपहरण करने वाली महिला गिरफ्तार:ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गायब हुई 3 साल की राधा कासगंज में मिली

ग्वालियर जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन से अपहृत तीन साल की बच्ची राधा को बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। 25 अगस्त की रात को प्लेटफॉर्म नंबर एक से बच्ची का अपहरण हुआ था। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसकी बेटी उत्तर प्रदेश के कासगंज में रहती है। बेटी की संतान नहीं होने के कारण वह बच्ची का अपहरण कर वहां छोड़ आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम सोमवार रात को कासगंज रवाना हुई। टीम ने वहां से बच्ची राधा और आरोपी महिला की बेटी को अपनी निगरानी में लिया। दोनों को बुधवार सुबह ग्वालियर लाया जाएगा। पुलिस आरोपी महिला और उसकी बेटी से विस्तृत पूछताछ करेगी। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को गोद में ले जाते दिख रहे एक युवक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक आरोपी महिला की पहचान और उसके निवास स्थान की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। 25 अगस्त की है घटना घटना 25 अगस्त में रात 8.30 बजे की थी। जब दतिया निवासी रोशनी अपनी बेटी राधा (3) के साथ 25 अगस्त को ग्वालियर स्टेशन पहुंची थी। वह प्लेटफॉर्म नंबर 1 के नए फुट ओवरब्रिज से उतर रही थी कि अचानक उसे पेट में...

निरीक्षकों से लेकर सूबेदार तक बदले गए:पुलिस महकमे में तबादले,12 पुलिस अधिकारी बदले गए

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश ने पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के बाद प्रदेशभर में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश मंगलवार शाम को जारी हुआ और इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर सभी को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि बिना किसी देरी के नई पदस्थापना इकाई में कार्यभार ग्रहण करें। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि कोई अधिकारी आदेश का पालन नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इनके हुए तबादले from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WmJ8FET via IFTTT

जबलपुर में शादी का झांसा देकर वनकर्मी से रेप:CSP के पास पहुंची महिला, कहा- परिवार समेत आया था, सगाई के बाद मुकरा

जबलपुर वन विभाग मे पदस्थ एक महिला कर्मचारी ने पुलिस से मदद मांगी है। महिला का कहना है कि एक युवक ने परिवार के साथ घर आकर पहले सगाई की, इसके बाद मेल-जोल बढ़ाया। अब शादी करने से मना कर रहा है। 32 वर्षीय महिला ने पुलिस अधिकारी को बताया कि शादी का झांसा देकर उसने ना सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि जरूरत बता कर लाखों रुपए भी ले लिए। 5 साल तक शादी की बात करने वाला आरोपी युवक अब शादी करने से मना करते हुए धमकी दे रहा है कि अगर पुलिस तक पहुंची तो ठीक नहीं होगा। मंगलवार की सीएसपी ने महिला की शिकायत सुनने के बाद ग्वारीघाट थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सगाई के बाद शादी से कर दिया मना महिला ने सीएसपी को बताया कि राजा गौंड नाम के व्यक्ति से उसकी पहचान हुई थी। परिवार के कुछ सदस्यों के साथ घर आकर शादी की बात की। फिर सगाई हुई। लेकिन वह अब शादी से मना कर रहा है। वह युवती के मोबाइल में और घर पर रखी सगाई की फोटो भी ले गया। पीड़िता का कहना है कि उसने सरकारी नौकरी देखकर उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, इसके बाद वह कोई ना कोई जरूरत बताकर कभी 20 हजार तो कभी 34 हजार रुपए मांगे। अब तक वह 5 लाख रुपए...

चूहा कांड के बाद अब MYH में बदलाव:डॉ. कछारिया होंगे असिस्टेंट सुपरिटेडेंट; एजाइल कंपनी के कामों का प्रभार भी देखेंगे

इंदौर के एमवाय अस्पताल में दो नवजातों को चूहों द्वारा कुतरने और उसके बाद उनकी मौत होने के बाद हमलावर हुई कांग्रेस और जयस के विरोध के बीच एक बदलाव किया है। अब अस्पताल में डॉ. महेश कछारिया को असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के रूप में नियुक्त किया है। उन्हें विवादों में घिरी पेस्ट कंट्रोल कंपनी के कामों के लिए प्रभारी बनाया है। सोमवार रात जारी हुआ आदेश यह आदेश एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने सोमवार देर रात जारी किया है। चर्चा कि रोजाना इस मामले में नित नए खुलासे, पेस्ट कंट्रोल की लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रुख आदि के मद्देनजर ठोस कार्रवाई नहीं होने के बीच लिया गया है। इस मामले में लगातार कई झूठ सामने आ रहे हैं। इसके पूर्व शनिवार को तब बड़ा झूठ सामने आया जब रात को धार निवासी दंपती अपने नवजात (बच्ची) का शव अपने गांव से गए। वहां उन्होंने बॉक्स के अंदर प्लास्टिक से लिपटी बच्ची का शव देखा। उसकी एक हाथ की चार अंगुलियां चूहे खा चुके थे। जबकि इसके पूर्व अस्पताल के अधिकारियों द्वारा रोज झूठ बोले जा रहे थे। पहले यह बयान दिया था कि दोनों नवजातों को चूहे ने मामूली कुतरा ...