मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
अटेर जनपद की विरगवां रानी पंचायत में चुनाव 11 को:पंचायत में चुनाव वाले दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला निर्वाचन ने तैयारी की
भिण्ड जिले के अटेर जनपद के वार्ड क्रमांक एक विरगवां रानी पंचायत में वार्ड मेंबर का निर्वाचन की तारीख जिला निर्वाचन की ओर कर दी गई है। यहां वार्ड क्रमांक एक में 11 सितंबर बुधवार को मेंबरों का चुनाव किया जाएगा। इस दौरान पंचायत में सार्वजनिक सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी भिंड कलेक्ट्रेट से मिली है। निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र द्वारा पंचायत के उप निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन सम्पन्न होना है। संबंधित पंचायत क्षेत्र में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुये हैं। इसलिए अतः जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत विरगवांरानी के वार्ड नं. 01 में मतदान दिवस दिनांक 11 सितंबर.2024 (बुधवार) को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6hes1b3
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6hes1b3
via IFTTT
Comments
Post a Comment