मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में बच्चियों की तबीयत बिगड़ी:आजाक मंत्री के गृहक्षेत्र का मामला, AC बोलीं- घबराहट की शिकायत, 7 एडमिट
खंडवा के आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में रविवार रात अचानक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर आजाक विभाग के अफसर व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बच्चियों का हेल्थ चेकअप किया गया। 7 बच्चियों को घबराहट की शिकायत थी, जिन्हें इलाज के लिए खंडवा भेजा गया हैं। मामला आजाक मंत्री विजय शाह की गृह विधानसभा के ग्राम रजूर स्थित हॉस्टल का हैं। विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर आशा चौहान का कहना है कि, बच्चियों का स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी मिली थी। बीएमओ के साथ हॉस्टल पहुंचे हैं। भोजन-पानी में कोई समस्या नहीं हैं। लेकिन बच्चियों को घबराहट की शिकायत हाे रही थी। 7 बच्चियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। हालांकि, उन सभी बच्चियों की हालत स्थिर हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CJqEGaH
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CJqEGaH
via IFTTT
Comments
Post a Comment