मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
कलेक्टर ने देर रात रेत खदान पर दी दबिश:रेंमजा में अवैध तौर खनन होता पाया, मौके से ट्रैक्टर व लोडर पकड़ा
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने देर रात रोत थाना अंतर्गत आने वाली रेंमजा खदान पर दबिश दी। इस दौरान कलेक्टर को मौके से एक ट्रैक्टर व लोडर मिला। कलेक्टर ने दोनों को ही मौके से जब्त कर लिया। दोनों के वाहनों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर खनिज विभाग के सुपुर्द किया है। जानकारी के मुताबिक भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव रविवार की रात करीब 9:00 बजे निजी वाहन से रेंमजा खदान पर पहुंचे। यहां नदी से वेद लाकर ऊपर घाट पर लोडर से रेत को ट्रैक्टर में भरा जा रहा था। तभी रेत माफियाओं ने कलेक्टर को सामने देखा तो वह भाग खड़े हुए। इसके बाद कलेक्टर ने मौके से लीडर व ट्रैक्टर को जप्त किए जाने के लिए मौके पर ही खनिज बात की टीम को बुलाया। दोनों वाहनों को जप्त किए जाने की कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि रौन थाना क्षेत्र में लगातार रेंमजा, निवासी, पड़ौरा में रेत माफिया खदानों को संचालित करते आ रहे हैं। यह अवैध तौर पर रेत को निकाल रहे और इसे डंप करके मार्केट में बेच रहे हैं। इस बात की खबर लगातार भिंड कलेक्टर को मिलती आ रही थी यह सूचना पर भिंड कलेक्टर ने दिन रात छापेमारी की और मौके से दो वाहनों को पकड़ा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EMUqJLH
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EMUqJLH
via IFTTT
Comments
Post a Comment