मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले के मार्गदर्शन में मुरैना जिले की समस्त जनपद पंचायतों में मक्खी, मच्छर निवारण के लिये दवा का छिड़काव किया जा रहा है। निर्देशों के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुरैना श्री महावीर जाटव के कुशल प्रबंधन में ग्राम पंचायत गड़ोरा, मृगपुरा, देवरी, परीक्षा, खबरौली, जेबराखेडा और देवरी में सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा दवा का छिड़काव कर बरसात में होने वाली बीमारियों की रोकथाम कर रहें है। इस कार्य में पंचायतों के सचिव, जीआरएस एवं एडीओ की महत्वपूर्ण भूमिका बनी हुई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UQgmN9k
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UQgmN9k
via IFTTT
Comments
Post a Comment