मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
खंडवा शहर में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सेवानिवृत्त डॉक्टर सुंदरलाल गुप्ता के साथ हुई मारपीट के विरोध में दशोरा समाज ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर टीआई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए मारपीट करने वाले दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। दशोरा समाज नगर मंडल के सदस्यों ने बताया कि सेवानिवृत्त चिकित्सक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय रहने वाले डॉ. सुंदरलाल गुप्ता के साथ पिछले दिनों कुछ विधर्मियों ने मारपीट की। 80 वर्ष के होने के बाद भी सुंदरलाल अपने क्लिनिक पर समाज सेवार्थ के लिए चिकित्सा सेवाएं निरंतर जारी रखते हुए समाज हित में अपना योगदान दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें साथ हुई मारपीट से दशोरा समाज में नाराजगी है। इसके विरोध में दशोरा समाज नगर मंडल ने बड़वानी थाना कोतवाली पहुंचकर एसपी और थाना प्रभारी को दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के समय समाज के वरिष्ठजन और दशोरा मंडल कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TUNc5Cx
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TUNc5Cx
via IFTTT
Comments
Post a Comment