मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नदी में मिली बोरी, खोली तो निकली युवती की लाश:हत्या कर शव को बोरी में बंद कर फेंका, नहीं हुई शिनाख्त
ग्वालियर में सोमवार उस समय सनसनी फैल गई जब एक बोरी में युवती की लाश निकली। घटना ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र के सांक नदी घेंगोली की पुलिया के पास की है। युवती की हत्या कर उसका शव ठिकाने लगाने बोरी में बंद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल की है। प्रारंभिक पड़ताल में मामला हत्या का साफ नजर आ रहा है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम के अनुसार मृतका की उम्र 19 से 20 साल के लगभग है। पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवा दिया है। साथ ही शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं। ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र के सांक नदी घेंगोली की पुलिया के पास सोमवार शाम एक बोरी पड़ी हुई थी। बोरी के अंदर कुछ होने की आशंका के चलते आसपास के लोगांे ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब बोरी को खोला गया तो उसमें एक युवती का शव निकला है। युवती का शव गाय के लिए चारा वाली बोरी में रस्सी से बंधा हुआ पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने जब युवती के शव की जांच पड़ताल की तो उसकी पहचान के लिए उसके पास कोई भी पहचान करने लायक दस्तावेज नहीं मिला है। मृतका लाल और काले रंग का सूट पहने हुए है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। मृतिका की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। पुलिस का कहना एडिशनल गजेंद्र वर्धमान ने बताया कि एक युवती का शव सांक नदी में बोरी में बंद मिला है। मर्ग कायम कर मृतका का शव डेड हाउस भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। संभवत युवती की हत्या कहीं और की गई है और उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए बोरी में बंद करके नदी में फेंका गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/g0bxQu5
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/g0bxQu5
via IFTTT
Comments
Post a Comment