मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया थल सेना कैंप में नर्मदापुरम के ग्राम तालनगरी की कुमकुम दुबे ने फायरिंग प्रतियोगिता में ऑल इंडिया स्तर पर सेकंड स्थान हासिल किया है। ऑल इंडिया पंजाब/हरियाणा डायरेक्ट्रेट ने फायरिंग कॉम्पिटिशन में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं एमपी/सीजी डायरेक्ट्रेट को सेकेंड और उत्तरप्रदेश डायरेक्ट्रेट को तृतीय स्थान मिला। दिल्ली में 2 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में नर्मदापुरम के तालनगरी की रहने वाली कुमकुम दुबे का चयन फायरिंग कंपटीशन के लिए हुआ था। कैंप में पूरे भारत से लगभग 1550 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए थे। सभी कैडेट्स ने नेशनल लेवल पर अलग-अलग कॉम्पटीशन फायरिंग, ऑप्टिकल, मेपरीडिंग, हेल्थ एंड हाइजीन सहित अन्य कॉम्पटीशन में प्रदर्शन किया। नर्मदापुरम जिले के 13 एमपी बटालियन के 06 एनसीसी कैडेट्स का चयन ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप के लिए हुआ था। जिसमें नर्मदापुरम जिले के छोटे से गाँव तालनगरी से कुमकुम दुबे भी शामिल हुई थी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mUyEG4j
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mUyEG4j
via IFTTT
Comments
Post a Comment