मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस भोपाल में प्रवचन का दूसरा दिन:वर्तमान समय धार्मिक सोच में परिपक्वता की नितांत आवश्यकता – राजयोगिनी उषा दीदी
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भोपाल के ब्लेसिंग हाउस में "सफल एवं सुखी जीवन का आधार - गीता सार" विषय पर आयोजित त्रि-दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन राजयोगिनी उषा दीदी ने अपने प्रवचन में वर्तमान समय में धार्मिक सोच में परिपक्वता की आवश्यकता पर जोर दिया। उषा दीदी ने बताया कि आज समाज में बढ़ती नकारात्मकता का प्रभाव मानसिक प्रदूषण और बीमारियों का कारण बन रहा है। उन्होंने कहा, "दूषित और विकृत मानसिकता भारत को स्वच्छ और स्वस्थ कैसे बना सकती है? धर्मग्रंथों की भूमिका इस दिशा में महत्वपूर्ण हो सकती है और मीडिया भी इसमें अहम योगदान निभा सकता है।" उषा दीदी ने सभी धर्मों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि परमात्मा की पहचान एक है, भले ही नाम भिन्न हों। उन्होंने कहा, "हमें एक साथ आना होगा, तभी स्वच्छ और स्वस्थ भारत का सपना साकार हो सकेगा।" कार्यक्रम की आयोजक बी के डॉ. रीना दीदी ने भोपालवासियों से अपील की कि वे धार्मिक परिपक्वता की मिसाल कायम करें और छोटे-मोटे मतभेदों को भुलाकर एकता का संदेश फैलाएं। उन्होंने सभी से 22 सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि रामचंद्र गायकवाड, मौलाना प्रोफेसर मोहम्मद हसन खान और भंते राहुल सहित कई धार्मिक नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया बी के राहुल भाई ने कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/z4f08wG
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/z4f08wG
via IFTTT
Comments
Post a Comment