मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रीवा में बदमाशों ने मारपीट कर पैसे लूटे:दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रहा था युवक ; शिकायत लेकर थाने पहुंचा पीड़ित
रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां तीन की संख्या में आए बदमाशों ने मजदूर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मामले की शिकायत लेकर पीड़ित थाने पहुंचा। घटना के बाद घायल आशीष दुबे निवासी ग्राम पुरवा थाना सेमरिया ने बताया कि मैं रीवा में मजदूरी करता हूं। आज दोपहर बाजार से अपने कमरे की तरफ जा रहा था। रास्ते में मैंने दुकान से सामान खरीदने के लिए जेब से पैसे निकाले। उसी समय बदमाशों की नजर पैसे पर पड़ गई। मैंने दुकानदार को सामान के बदले पैसे दिए। बाकी पैसे अपनी जेब में रख लिए। इसी दौरान कला मंदिर के पास बाइक में सवार तीन बदमाश आए। मेरे ऊपर लाठी-डंडे से हमला करते हुए 2400 रूपए छीनकर फरार हो गए। पीड़ित मामले की शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचा। जहां से अमहिया थाना क्षेत्र का मामला होने के कारण पीड़ित को अमहिया थाने भेज दिया गया। पीड़ित के दोस्त ने भी बताया कि तीन की संख्या में आए बदमाशों ने उस पर रॉड और डंडे से हमला किया। वहीं हमला करने के बाद बदमाशों ने जेब में रखे पैसे भी छुड़ा लिए। फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nmxqsl7
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nmxqsl7
via IFTTT
Comments
Post a Comment