मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत, हंगामा:छात्रों का आरोप-डेंगू के लक्षण थे, छात्र छुट्टी मांग रहा था प्रबंधन ने नहीं दी
ग्वालियर की एमिटी यूनिवर्सिटी में बी-फार्मा सातवें सेमेस्टर के छात्र आदित्य की बीमारी के चलते मौत हो गई है। उसे रविवार रात को 8 बजे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत पर सोमवार शाम से रात तक हंगामा चला है। छात्रों ने एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि आदित्य बीमार था उसे डेंगू के लक्षण थे प्लेट्सलेट कम हो रही थी, लेकिन प्रबंधन ने उसे छुट्टी नहीं दी। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। छात्र की मौत पर साथियों ने हंगामा कर पोस्टमार्टम की मांग की है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने जिला अस्पताल मुरार में पोस्टमार्टम कराया है। ग्वालियर के डीडी नगर निवासी 22 वर्षीय छात्र आदित्य राजपूत एमिटी यूनिवर्सिटी ऑफ ग्वालियर में बी फार्मा सातवें सेमेस्टर का स्टूडेंट था। पिछले सात दिन से उसकी तबीयत खराब थी। लगातार वह प्रबंधन से छुट्टी मांग रहा था, लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। रविवार को उसकी हालत बेहद खराब हो गई, जिस पर उसे महाराजपुरा डीडी नगर में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी प्लेट्सलेट तेजी से डाउन होती चली गईं। उसकी पल्स भी हर पल के साथ कम होती जा रही थी। रविवार रात 8 बजे उसे भर्ती कराया गया था और रात 9 बजे छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से उसके साथी आक्रोशित हो गए। छात्र के परिजन को सूचना दे दी गई थी सोमवार दोपहर तक वह भी ग्वालियर पहुंच गए। सोमवार शाम से रात 9 बजे तक छात्राें ने मुरार जिला अस्पताल में हंगामा किया है। उनका कहना है कि छात्र का पोस्टमार्टम कराया जाए और एमिटी यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर मामला दर्ज किया जाए। पुलिस ने हाथ में लिया मामला छात्रों के हंगामा के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस ने शव को निगरानी में लेने के बाद छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिससे उसकी मौत के कारणों का पता चल सके। छात्राें का कहना है कि मृतक छात्र के प्रारंभिक लक्षण डेंगू जैसे थे। एमिटी यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना इस मामले में एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल वीके शर्मा का कहना है कि छात्र के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं थी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rpLTGiz
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rpLTGiz
via IFTTT
Comments
Post a Comment