मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मां और बेटे को कुल्हाड़ी मारकर जेवर लूटे:लावाघोघरी के जूना पानी की घटना, गंभीर हालत में छिंदवाड़ा किया गया रेफर
लावा घोघरी थाने के ग्राम जूना पानी के एक मकान में अज्ञात लुटेरे ने घर में घुसकर एक महिला और उसके बेटे को कुल्हाड़ी से घायल कर यहां रखे कीमती आभूषण लूटकर ले गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। घायल अवस्था में महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रात 3:30 बजे की है। सोमवती शीलू पति कमलेश शीलू उम्र 38 साल अपने 16 साल के बेटे विशाल के साथ घर में अकेली सो रही थी। तभी दरवाजा तोड़कर एक बदमाश घर में घुस आया और मां-बेटे दोनों को कुल्हाड़ी से घायल कर यहां रखे सोने और चांदी के आभूषण चुरा ले गया। घटना के बाद महिला ने अपनी सास को इसकी जानकारी दी जिसके बाद तत्काल ग्रामीणों की मदद से डायल-100 को सूचना दी। पति हैदराबाद में करता है मजदूरी महिला ने बताया कि उसका पति कमलेश हैदराबाद में मजदूरी करता है घर में वहां अपनी सास और बेटे के साथ रहती है देर रात हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ewnYpVl
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ewnYpVl
via IFTTT
Comments
Post a Comment