मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
कलेक्टर ने देर रात सचिव के घर मारा छापा:जमुहां पंचायत सचिव दर्जनोंं डोंगल करते थे यूज, सचिव-सरपंचों की सील, कैश मेमो भी जब्त
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने देर रात लहार जनपद के जमुहां पंचायत सचिव के घर पर छापा मारा। पंचायत सचिव अपने घर से ही आसपास की 15 पंचायत के डोंगल, सील व कैश मेमो का उपयोग करते हुए पाए गए। छापामारी के बाद भिंड कलेक्टर ने पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। भिंड कलेक्टर श्रीवास्तव ने मंगलवार को मिहोना तहसील में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर के पास एक शिकायत आई जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया की ग्राम पंचायत जमुआं का सचिव संतोष विश्वकर्मा अपने घर से ही पंचायत के कार्यों का संचालन करता है। उक्त सचिव द्वारा सिर्फ जमुहां में ही नहीं बल्कि दो दर्जन से अधिक पंचायत के सचिवों का स्वयं काम करता है। उक्त सचिव फर्जी बिल तैयार करता फर्जी मेमो पर भुगतान करवाता है साथी उक्त पंचायत का डोंगल भी उपयोग करता है। फर्जी काम दिखाकर हर साल करोड़ों रुपए का शासन को चूना लगा रहा था। उक्त शिकायतकर्ता की शिकायत को भिंड कलेक्टर ने गंभीरता से लिया और लहार के नायब तहसीलदार के साथ मिलकर उक्त सचिव के घर देर रात में छापामार कार्रवाई की। उक्त सचिव लहार के पचपेड़ा तिराहे पर रहता है। सचिव द्वारा अपने मकान के अंदर ही एक रूम में कंप्यूटर सेट लगाया हुआ था। इस कंप्यूटर सेट के माध्यम से ही करीब 15 से अधिक पंचायत का काम किया करता था। छापामारी के दौरान कलेक्टर ने 15 सचिव और सरपंचों की सील जब्त की। साथ ही कैश मेमो जब्त किए गए, इसके अतिरिक्त कई पंचायत का हिसाब भी मिला है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hABPJNU
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hABPJNU
via IFTTT
Comments
Post a Comment