मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला:भिंड के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी की नियुक्त अब नए सिरे से होगी
भिंड शहर के प्रसिद्ध प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के पुजारियों की नियुक्ति नये सिरे से होगी। यह आदेश ग्वालियर हाईकोर्ट की खंडपीठ न्यायाधीश आनंद पाठक ने सुनाया है। मंदिर के पुजारियों का कोई रिकार्ड न होने पर उनकी नियुक्तियों को शून्य मानकर नवीन पुजारी की नियुक्ति मप्र सरकार के कानून के अनुसार करने का आदेश पारित किया है। याचिकाकर्ता की तरफ से उच्च न्यायालय में पैरवी एडवोकेट अभिषेक सिंह भदौरिया ने द्वारा की गई थी। गौरतलब है कि वंश परंपरा के इस मंदिर के पुजारी पद पर याचिकाकर्ता अनुराग मिश्रा के पूर्वज पीढ़ी दर पीढ़ी पुजारी रहे हैं। उन्होंने ही वर्तमान में मंदिर पर अपने को पुजारी बताने वाले वीरेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू और राजकुमार शर्मा उर्फ राजू के खिलाफ सर्वप्रथम कलेक्टर न्यायालय में 2008/9 में अपील की थी। तत्कालीन कलेक्टर ने आदेश पारित किया था कि उक्त नियुक्तियों का रिकार्ड न मिलने पर एसडीएम भिंड को एफआइआर कराने के निर्देश देते हुए नवीन पुजारी नियुक्ति प्रक्रिया कानून के अनुसार करने का निर्देश दिया गया था। आदेश के खिलाफ अपर आयुक्त चंबल संभाग मुरैना में प्रतिवादी ने निगरानी प्रकरण लगाया था, उसमें पारित आदेश को अनुराग मिश्रा द्वारा रिट याचिका क्रमांक 3076,3077/2011 उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंड पीठ में लगाई गई। जिसमें पहले कमिश्नर का आदेश स्थगित किया गया। बाद में 21 फरवरी 2018 को न्यायाधीश आनंद पाठक ने कमिश्नर के उस आदेश को निरस्त करते हुए कलेक्टर को कानून के अनुसार अपील के चलते प्रकरणों में कलेक्टर आवश्यकता समझें तो जांच करें। साथ ही पुजारी नियुक्ति के संबंध में विधि सम्मत आदेश पारित करने के निर्देश दिए। उच्च न्यायालय के उक्त आदेश के अनुसार कलेक्टर ने 2019 में प्रकरण में जांच कर अपील का फैसला करते हुए एसडीएम भिंड को नियमानुसार पुजारी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का आदेश पारित किया। इस आदेश में उक्त दोनों प्रतिवादियों की नियुक्तियों को रिकार्ड उपलब्ध न होने और न ही प्रतिवादियों द्वारा पुजारी नियुक्ति संबंधी कोई ठोस दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर दोनों नियुक्तियों को शून्य घोषित किया गया। कलेक्टर के इस आदेश को वीरेंद्र कुमार और राजकुमार ने अपर आयुक्त चंबल संभाग के यहां निगरानी कलेक्टर के उक्त आदेश के खिलाफ लगाई। जिसमें 28 सितंबर 2020 को अपर आयुक्त ने आदेश पारित करते हुए यह कहकर प्रकरण रिमांड कर दिया कि इसमें जांच सही से नहीं हुई। इस प्रकरण के प्रार्थी अनुराग मिश्रा ने पुनः अपर आयुक्त चंबल संभाग के यहां समीक्षा याचिका उक्त आदेश के विरुद्ध प्रस्तुत की। जिसको खारिज करते हुए 28 सितंबर 2020 के आदेश की पुष्टि की गई। उक्त दोनों आदेशों के विरुद्ध प्रार्थी अनुराग मिश्रा ने उच्च न्यायालय ग्वालियर खंड पीठ में पुनः दो याचिकाएं प्रस्तुत की। प्रतिवादी वीरेंद्र कुमार और राजकुमार के विरुद्ध रहीं। दोनों ही रिट याचिकाओं में उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के न्यायाधीश आनंद पाठक द्वारा दिनांक 26 सितंबर 2024 को आदेश पारित करते हुए कहा गया है कि दोनो ही प्रतिवादियों की नियुक्ति का रिकार्ड नहीं है और प्रतिवादी भी नियुक्ति का कोई रिकार्ड देने में सफल नहीं हुए हैं। कलेक्टर भिंड द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट 11 सितंबर 2009 एसडीएम ने प्रस्तुत की थी, जिसको 20 दिसंबर 2010 को कलेक्टर भिंड ने संज्ञान में लेकर वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी नए सिरे से नियुक्त करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर कानून के अनुसार पुजारी पद पर नई नियुक्ति की दिशा में आगे बढ़े और सभी पक्ष इसमें शामिल किए जाएं और जी भी पूछताछ होनी है वो की जाए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/K6CwLqx
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/K6CwLqx
via IFTTT
Comments
Post a Comment