मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रीवा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम:कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा ; स्वच्छता की सेवा कार्यक्रम की करेंगे शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 17 सितम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा के चाकघाट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री चाकघाट कृषि उपज मण्डी परिसर में आयोजित समारोह में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव स्वच्छता कर्मियों के निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का शुभारंभ कर स्वच्छता के लिए श्रेष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री समारोह में सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाएंगे। मुख्यमंत्री समारोह में 33.68 करोड़ की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 12.35 बजे भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर दोपहर 1.25 बजे एयरपोर्ट खजुराहो पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे खजुराहो से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे चाकघाट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर दोपहर बाद 3.45 बजे चाकघाट से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे खजुराहो पहुंचेंगे। खजुराहो से शाम 4.35 बजे वायुयान से प्रस्थान कर शाम 5.25 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/f1oPNRe
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/f1oPNRe
via IFTTT
Comments
Post a Comment