मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
लालबाग के बादशाह में खाटू श्याम से जुड़ी गणेश झांकी:छिंदवाड़ा के महाराजा में सुगमता से हो रहे दर्शन,मोहन नगर के राजा में शिवजी के गण नंदी पर आधारित चलित झांकी
छिंदवाड़ा में इस वर्ष भी 10दिवसीय गणेश उत्सव में गणेश जी आकर्षक चलित झांकी बनाई गई है। लालबाग क्षेत्र में लालबाग के बादशाह की झांकी खाटू श्याम जी पर आधारित बनाई गई है।लगभग 5 मिनिट की इस चलित झांकी महाभारत महाकाव्य से ली गई है।"लालबाग के बादशाह "स्टार नवयुवक मंडल के अजय राजपूत ने बताया कि इस बार समिति द्वारा भगवान कृष्ण और बरबरी जी पर आधारित चलित झांकी बनाई गई है।गणेश जी के दर्शन सुबह 10बजे से रात 2बजे किए जा सकते है, वही चलित झांकी के दर्शन शाम 7 बजे से रात 2 बजे तक होते हैं।शीघ्र दर्शन पास के बिना भी दर्शन किए जा सकते है। गुरैया रोड में छिंदवाड़ा के महाराजा में भगवान गणेश जी महेश्वर पर आधारित झांकी सजाई गई है।छिंदवाड़ा के महाराजा के दर्शन बड़े ही सुलभता हो रहे है। गणराज वेलफेयर सोसायटी के चंद्रकांत विश्वकर्मा ने बताया कि 13 वे प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की महेश्वर पर आधारित झांकी बनाई गई है। सुबह 10बजे से देर रात तक सुलभ दर्शन की व्यस्था है। मोहन नगर परासिया रोड में मोहन नगर के राजा मंडल द्वारा शिव जी के गण नंदी और भगवान शिव से जुड़ी कहानी पर आधारित चलित झांकी बनाई गई है।इस चलित आकर्षक झांकी में गणेश भगवान नंदी पर विराजित होकर दर्शनार्थियों को दर्शन देते हैं। 102वर्ष से विराज रहें है बड़ा गणपति पोला ग्राउंड के नजदीक बरारीपुरा में 102वर्ष से लगातार बड़ा गणपति की स्थापना की जा रही है। इस मूर्ति के आसानी से दर्शन हो रहे हैं।समिति की श्रीमती हंसा दाढ़े ने बताया कि इस वर्ष पंडरपुर बिट्ठल रूखमणी जी पर आधारित झांकी बनाई गई है। गणेश उत्सव पर घर बन जाता है पंडाल सुभाष कॉलोनी स्थित बलकरण पटेल निवास में 77 वे वर्ष में गणेश उत्सव पूरे श्रद्धा भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। पटेल परिवार पिछले 77 वर्षों से घर की आकर्षक साज सज्जा के साथ गणेश जी की पूजन अर्चना कर रहा है। माहेश्वरी लॉन में विराजे छिंदवाड़ा के विघ्नहर्ता छिंदवाड़ा के विघ्नहर्ता पंडाल का पहला वर्ष है। यहां श्रद्धालुओं को आसानी से भगवान गणेश जी की झांकी ने दर्शन हो रहे है।समिति के सेठिया ने बताया कि समिति द्वारा इस वर्ष से छिंदवाड़ा के विघ्नहर्ता की शुरुआत की गई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5uT7qmO
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5uT7qmO
via IFTTT
Comments
Post a Comment